प्रेगनेंसी के बाद पेट के निशान कैसे मिटाएं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 10:04

डिलीवरी के बाद पेट की स्किन हो गई है डार्क, तो इन 6 आसान नुस्खों को आजमाएं :-

1.चंदन लेप

चंदन स्किन में निखार के लिए बहुत ही अच्‍छा आयुर्वेदिक लेप होता है. पेट के कालेपन को दूर करने के लिए आप चंदन को घिसकर दूध में मिलाकर पेट पर लगाएं. जब ये सूख जाए तो उसे पानी से धो लें. ऐसा हफ्ते में तीन चार बार जरूर करें. अंतर दिखने लगेगा.

2.एलोवेरा का करें इस्तेमाल

आप एलोवेरा जेल को रोज दो बार पेट पर लगाएं और थोड़े समय के बाद धो लें. ऐसा करने से पेट की त्वचा सॉफ्ट होगी और दाग धब्बे कम होंगे.

3.आलू का रस

काली त्वचा को ठीक करने के लिए लिए आप आलू पीसें और उसके रस को निकालें. अब इसे पेट पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. आलू के अंदर भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण और विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को निखारने का काम करता है. आप हफ्ते में 3 से 4 बार करें.

4.खीरे का रस

खीरे में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, बायोटीन, विटामिन ए, बी आदि पाया जाता है जो पेट की त्वचा से कालेपन को हटाने का काम करता है.

5.नारियल तेल

महिलाएं अगर डिलीवरी के बाद रोज पेट पर नारियल तेल से मालिश करें तो पेट के कालेपन को दूर किया जा सकता है.

6.बदाम का इस्तेमाल

आप बदाम का पाउडर दूध में मिलाएं और इसे रोज पेट पर लगाएं. सूखने पर इसे धो लें. बदाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है जो त्वचा को निखारता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info